नवरात्री क्यों बनते जाता है ( Why is Navratri celebrated?)
नवरात्र का त्योहार क्यों मनाया जाता है
जब भी बात नवरात्र की आती है तो हमारा दिमाग पाठ-पूजा, देवी मां की अर्चना-आरती तक ही सीमित रह जाता है सदियों से हम नवरात्र का त्योहार मनाते आ रहे हैं, व्रत रखते आ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से इस त्योहार को मनाया जाता है। कहीं कुछ लोग पूरी रात गरबा और आरती कर नवरात्र के व्रत रखते हैं
तो वहीं कुछ लोग व्रत और उपवास रख मां दुर्गा और उसके नौ रूपों की पूजा करते हैं, लेकिन इस नवरात्र के पीछे असल कहानी क्या है?
इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा है।
महिषासुर नाम का एक बड़ा ही शक्तिशाली राक्षस था। वो अमर होना चाहता था और उसी इच्छा के चलते उसने ब्रह्मा की कठोर तपस्या की। ब्रह्माजी उसकी तपस्या से खुश हुए और उसे दर्शन देकर कहा कि उसे जो भी वर चाहिए वो मांग सकता है। महिषासुर ने अपने लिए अमर होने का वरदान मांगा।
महिषासुर की ऐसी बात सुनकर ब्रह्मा जी बोले, 'जो इस संसार में पैदा हुआ है उसकी मौत निश्चित है। इसलिए जीवन और मृत्यु को छोड़कर जो चाहो मांग लोग।' ऐसा सुनकर महिषासुर ने कहा,' ठीक है प्रभु, फिर मुझे ऐसा वरदान दीजिए कि मेरी मृत्यु ना तो किसी देवता या असुर के हाथों हो और ना ही किसी मानव के हाथों। अगर हो तो किसी स्त्री के हाथों हो।'
महिषासुर की ऐसी बात सुनकर ब्रह्माजी ने तथास्तु कहा और चले गए। इसके बाद तो महिषासुर राक्षसों का राजा बन गया उसने देवताओं पर आक्रमण कर दिया। देवता घबरा गए। हालांकि उन्होंने एकजुट होकर महिषासुर का सामना किया जिसमें भगवान शिव और विष्णु ने भी उनका साथ दिया, लेकिन महिषासुर के हाथों सभी को पराजय का सामना करना पड़ा और देवलोक पर महिषासुर का राज हो गया।
महिषासुर से रक्षा करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान विष्णु के साथ आदि शक्ति की आराधना की। उन सभी के शरीर से एक दिव्य रोशनी निकली जिसने एक बेहद खूबसूरत अप्सरा के रूप में देवी दुर्गा का रूप धारण कर लिया। देवी दुर्गा को देख महिषासुर उन पर मोहित हो गया और उनसे शादी करने का प्रस्ताव सामने रखा। बार बार वो यही कोशिश करता।
देवी दुर्गा मान गईं लेकिन एक शर्त पर..उन्होंने कहा कि महिषासुर को उनसे लड़ाई में जीतना होगा। महिषासुर मान गया और फिर लड़ाई शुरू हो गई जो 9 दिनों तक चली। दसवें दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर दिया...और तभी से ये नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
Why is the festival of Navratri celebrated?
Whenever it comes to Navratri, our mind is confined to the text-worship, the worship-aarti of the Mother Goddess, for centuries, we have been celebrating the festival of Navratri, keeping a fast. This festival is celebrated in different ways in different parts of the country. Some people keep the fast of Navratri by doing Garba and Aarti throughout the night.
So while some people keep fast and fast and worship Maa Durga and her nine forms, but what is the real story behind this Navratri?
There is a legend associated with it.
There was a very powerful demon named Mahishasura. He wanted to be immortal and due to that desire he did severe penance of Brahma. Brahmaji was pleased with his penance and appeared to him and told him that he could ask for whatever boon he wanted. Mahishasura asked for a boon for himself to be immortal.
Hearing such talk of Mahishasura, Brahma said, 'The one who is born in this world is sure to die. So people ask for whatever they want except for life and death.' Hearing this, Mahishasura said, "Okay Lord, then give me such a boon that I should neither die at the hands of any deity or demon, nor at the hands of any human. If it is, then it should be in the hands of a woman.
Hearing such words of Mahishasura, Brahma ji said good and went away. After this, Mahishasura became the king of the demons, he attacked the gods. The gods were terrified. Although they unitedly faced Mahishasura in which Lord Shiva and Vishnu also supported them, but all had to face defeat at the hands of Mahishasura and Mahishasura ruled Devlok.
To protect him from Mahishasura, all the gods worshiped Adi Shakti along with Lord Vishnu. A divine light emanated from their bodies which took the form of Goddess Durga in the form of a very beautiful Apsara. Seeing Goddess Durga, Mahishasura was fascinated by her and proposed to marry her. He tries to do the same thing over and over again.
Goddess Durga agreed but on one condition..She said that Mahishasura would have to win the battle with them. Mahishasura agreed and then the fight started which lasted for 9 days. On the tenth day Goddess Durga killed Mahishasura... and since then this festival of Navratri is celebrated.
साल में दो बार नवरात्र मनाने के पीछे क्या है रहस्य
परंपरा में कोई भी त्योहार बस यूं ही नहीं मनाया जाता. हर त्योहार के पीछे कोई न कोई ऐतिहासिक महत्व तो होता ही है, पर उससे ज्यादा महत्तवपूर्ण उसके पीछे छुपा वैज्ञानिक कारण होता है. क्योंकि प्राचीन भारत में लोग प्रकृति से कहीं अधिक बेहतर ढंग से जुड़े हुए थे इसलिए हर एक व्रत-त्योहार को मनाने के तौर-तरीकों में बदलते मौसम, शरीर विज्ञान आदि का विशेष ध्यान रखा गया है.
अभी शारदीय नवरात्र चल रहा है, पर कुछ ही महीनों बाद, चैत्र के महीने में फिर से नवरात्री मनाई जाएगी. सवाल यह उढता है कि अन्य त्योहारों से अलग नवरात्र साल में दो बार क्यों मनाया जाता है. गौरतलब है कि अन्य सभी त्योहार जैसे होली, दिवाली आदि साल में एक बार ही मनाई जाती है
दरअसल आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि दोनों नवरात्र तब मनाई जाती हैं जब मौसम बदल रहा होता है. साथ ही भारत में मार्च और अप्रैल तथा सितंबर और अक्टूबर में दिन और रात की अवधि लगभग समान होती है. वर्ष के इन दोनों समयों में मौसम में बदलाव और सूरज के प्रभाव में एक संतुलन बनता है. चाहे शरद नवरात्र हो या चैत्र इस समय मौसम में न ज्यादा शर्द रहता है ना गरम. इस मौसम में पूजा करने से हमारे भीतर संतुलित उर्जा का प्रवेश होता है. यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है.
पुराने जमाने में मौसम के बदलने के साथ-साथ लोगों का खान-पान भी वदल जाया करता था. नवरात्र के दौरान लोग व्रत करते हैं और 9 दिनों के व्रत के दौरान शरीर को बदलते मौसम के हिसाब से खुद को ढ़ालने का प्रयाप्त समय मिल जाया करता है
इन 9 दिनों के उपवास के दौरान हमारे शरीर प्रणाली को व्यवस्थित होने का अवसर मिल जाता है. इस दौरान लोग ज्यादा नमक और चीनी से बचते हैं, ध्यान करते हैं और सकारात्मक उर्जा ग्रहण करते हैं. इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही हमें और भी ज्यादा दृढ़ निश्चयी बनने में मदद मिलती है. यह बात अब सिद्ध हो चुकी है कि उपवास से हमारा आत्मविश्वास और स्व नियंत्रण बढ़ता है.
अगर बात शाक्तं संप्रदाय की करें तो वे दो की बजाए चार बार नवरात्री मनाते हैं. शरद और वसंत नवरात्री के अलावा इस संप्रदाय में अषाढ़ और पौष नवरात्री भी मनाई जाती है. आषाढ़ नवरात्री जहां जून-जुलाई में मनाई जाती है वहीं अषाढ़ नवरात्री दिसंबर-जनवरी के महीने में पड़ती है
What is the secret behind celebrating Navratri twice a year
In tradition, no festival is celebrated just like that. There is some historical significance behind every festival, but more important than that, there is a hidden scientific reason behind it. Because people in ancient India were better connected with nature, special attention has been paid to the changing weather, physiology, etc.
Sharadiya Navratri is going on now, but after a few months, Navratri will be celebrated again in the month of Chaitra. The question arises that why Navratri is celebrated twice a year, unlike other festivals. It is worth noting that all other festivals like Holi, Diwali etc. are celebrated only once in a year.
Actually, if you look at it, you will find that both the Navratras are celebrated when the weather is changing. Also, the duration of day and night in India is almost the same in March and April and September and October. In both these times of the year, a balance is struck between the change in weather and the influence of the sun. Whether it is Sharad Navratri or Chaitra, at this time the weather is neither too cold nor hot. Worshiping in this season brings balanced energy within us. It is good for our mental and physical health.
In the olden days, along with the changing of the weather, the food and drink of the people also used to change. People fast during Navratri and during the 9 days of fasting, the body gets enough time to adapt itself to the changing seasons.
During these 9 days of fasting, our body system gets an opportunity to settle down. During this time people avoid excessive salt and sugar, meditate and take positive energy. This increases our self-confidence as well as helps us to become even more determined. It has now been proved that fasting increases our self-confidence and self-control.
If we talk about Shaktam sect, they celebrate Navratri four times instead of two. Apart from Sharad and Vasant Navratri, Ashadha and Paush Navratri are also celebrated in this sect. While Ashadha Navratri is celebrated in June-July, Ashadha Navratri falls in the month of December-January.
नवरात्रि वर्त क्यू रखते है
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इन दिनों व्रत रखने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। धार्मिक पुराणों के अनुसार मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवताओं ने भी नवरात्रि के 9 दिनों का उपवास रखा था। देवराज इंद्र ने राक्षस वृत्रासुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना और नवरात्रि व्रत रखे।
Why Navratri is celebrated
According to religious texts, keeping fast on these days makes the mother happy and fulfills all her wishes. According to religious puranas, to get the blessings of the mother, the gods kept a fast for 9 days on Navratri. Devraj Indra worshiped Mother Durga and kept Navratri fast to kill the demon Vritrasur.
नवरात्री व्रत में क्या क्या खा सकते है।
व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। अरारोट आटा, साबूदाना, साबूदाना आटा, कुट्टू का आटा, राजगीरा आटा, सिंघाड़े का आटा, समा चवाल। केला, अंगूर, संतरा, पपीता, खरबूजा हर तरह के फल व्रत में खाए जा सकते हैं। लौकी, कद्दू, आलू, अरबी, शकरकंद, गाजर, कच्चा केला, खीरा और टमाटर ही व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं।
What can we eat during Navratri fast?
What can be eaten and what cannot be eaten during fasting. Arrowroot flour, sago, sago flour, buckwheat flour, rajgira flour, water chestnut flour, sama chawal. Bananas, grapes, oranges, papayas, cantaloupe can be eaten in all kinds of fruits. Gourd, Pumpkin, Potato, Arbi, Sweet Potato, Carrot, Raw Banana, Cucumber and Tomato can only be eaten during fasting.
Comments
Post a Comment
Thanks