बादाम खाने के फायदे (Benefits of eating almonds)


बादाम खाने के फायदे



बादाम में प्रोटीन और फाइबर काफी होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है और और अस्वस्थ चीजें खाने की आशंका कम कर देता है। इसके अलावा बादाम जैसे नट्स खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता जाता है और शरीर तेजी से फैट बर्न करता है। बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है। जो कि आपकी दिमागी क्षमता बढ़ाता है।


Benefits of eating almonds

 Almonds are rich in protein and fiber, which keeps the stomach full for a long time and reduces the chances of eating unhealthy things.  Apart from this, by eating nuts like almonds, the metabolism gets accelerated and the body burns fat faster.  Vitamin E is abundant in almonds.  Which increases your brain power.

रोज 4 बादाम भिगोकर खाने से आपके शरीर में होते हैं ये बदलाव


बादाम खाने के कितने फायदे होते हैं इस बात को शायद सभी लोग जानते हैं और इससे जागरुख लोगों ने अपनी डाइट में भी शामिल किया होगा। खाने में क्रंची और प्रोटीन से भरपूर बादाम में फाइबर और ओमेगा 3 होता है। टेस्ट के साथ हेल्दी गुणों से भरपूर बहुत लोगों का पसंदीदा ड्राइफ्रूट है। पर लोगों के बीच इसको लेकर कंफ्यूजन है कि भीगे हुए बादम ज्यादा फायदेमंद होते हैं या फिर सूखे हुए बादाम का सेवन ज्यादा फायदा करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सूखे हुए बादाम खाने से कितना होगा और भिगो कर खाने से कितना फायदा होगा।

कई लोग बादाम (Almonds) को पूरी रात के लिए पानी में भिगो कर रख देते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें 5-6 घंटे के लिए भिगो कर रखेंगे तो भी यह ठीक रहता है। यह बात सच है कि सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम ज्यादा हेल्दी होते हैं, क्योंकि यह खाने में ज्यादा मुलायम और पचाने में आसान होते हैं। भीगे हुए बादाम से शरीर न्यूटरिशन ज्यादा जल्दी ग्रहण करता है। इसी के साथ अगर बादाम (Almonds For Health) को उसकी बाहरी परत के बिना खाया जाता है तो यह काफी बेहतर रहता है, क्योंकि बाहर परत में एक एंजाइम अवरोधक होता है। यह पाचन प्रक्रिया और अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। एक व्यक्ति को एक दिन में करीब 8-10 बादाम खा सकता है।
सूखे हुए बादाम के मुकाबले भिगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं, जो कि पाचन प्रकिया के लिए अच्छे होते हैं। बादाम सबसे हेल्दी मिड-मील स्नैक्स होते हैं। बादाम के अंदर मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं जो कि भूख पर रोक लगाते हैं और भर हुआ रखते हैं। इसके साथ आप वजन बढ़ने पर भी रोक लगा सकते हैं।

These changes happen in your body by eating soaked 4 almonds daily


 Everyone probably knows how many benefits there are of eating almonds and people conscious of this must have included it in their diet too.  Crunchy in food and rich in protein, almonds contain fiber and omega 3.  Many people's favorite dryfruit is full of healthy properties along with taste.  But there is confusion among people about whether soaked almonds are more beneficial or whether the consumption of dried almonds is more beneficial.  Here we are telling you how much will be consumed by eating dried almonds and how much will be beneficial by eating soaked almonds.


 Many people soak almonds in water for the whole night, but if you keep them soaked for 5-6 hours, it is still fine.  It is true that soaked almonds are healthier than dried almonds, as they are softer to eat and easier to digest.  The body receives nutrition more quickly from soaked almonds.  Along with this, if almonds are eaten without its outer layer, then it is much better, because the outer layer contains an enzyme inhibitor.  It can affect the digestion process and absorption.  A person can eat about 8-10 almonds in a day.

 Soaked almonds help in releasing enzymes, which are good for the digestion process, as compared to dried almonds.  Almonds are one of the healthiest mid-meal snacks.  Monosaturated fats are present inside almonds which curb hunger and keep you full.  With this you can also stop weight gain.

.

बादाम दूध के फायदे, उपयोग और नुकसान


Benefits, uses and harms of almond milk

Due to its properties and taste, we keep on using almonds in some form or the other.  It is a beneficial food item, which benefits the body in many ways.  Apart from almonds, if we talk about its milk, then it is also not less in terms of nutrition.  Almond milk can be beneficial for health in many ways.  In this article of Stylecrase, we will talk about the benefits, uses and harms of almond milk.  Along with this, we will also give information about the method of making milk almonds.

पढ़ना शुरू करें

यहां हम सबसे पहले बताएंगे कि बादाम का दूध सेहत के लिए अच्छा कैसे है।

बादाम दूध पीना आपकी सेहत के लिए क्यों अच्छा है?

बादाम के दूध का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों के साथ-साथ हेल्दी ड्रिंक में भी किया जाता है। बादाम के दूध में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट नहीं होता है और यह लैक्टोज मुक्त होता है। कम कैलोरी के कारण यह वजन कम करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। बादाम का दूध आयरन, विटामिन-ई और मैग्नीशियम प्रदान करता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बादाम के दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कई बीमारियों को दूर करने के मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा, बादाम के दूध का सेवन करने से खून के थक्के जमने का डर नहीं होता। इसके अलावा, यह प्रतिरक्षा प्रणाली में वृद्धि करने में भी कारगर हो सकता है। बादाम दूध में मौजूद राइबोफ्लेविन, कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में परिवर्तित करके पाचन में सहायता कर सकता है। इस तरह आपने देखा कि बादाम के दूध के एक नहीं कई फायदे हो सकते हैं ।

Why is drinking almond milk good for your health?

 Almond milk is used in foods as well as in healthy drinks.  Almond milk does not contain cholesterol and saturated fat and is lactose free.  Due to the low calorie it can be a great way to lose weight.  Almond milk provides iron, vitamin E and magnesium, which are beneficial for your health.  The antioxidant and anti-inflammatory properties found in almond milk can help to overcome many diseases.In addition, consuming almond milk does not reduce the risk of blood clots.  Apart from this, it may also be effective in enhancing the immune system.  The riboflavin in almond milk can aid in digestion by converting carbohydrates into energy.  In this way you have seen that almond milk can have many benefits.


बादाम दूध पीने के फायदे – Benefits of Almond Milk in Hindi

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि बादाम के दूध का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। नीचे हम इसका सेवन करने से होने वाले प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

1. हृदय के लिए बादाम दूध के फायदे

हृदय के लिए बादाम का दूध लाभकारी हो सकता है। एक शोध की मानें तो बादाम एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने व एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में सहायक हो सकता है। शोध में यह भी बताया गया है कि लगभग 45 ग्राम बादाम का दैनिक सेवन सीवीडी यानी हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है । बादाम का दूध भी बादाम से ही तैयार किया जाता है । इस आधार पर कहा जा सकता है कि हृदय स्वास्थ्य के लिए बादाम का दूध फायदेमंद हो सकता है।

2. हड्डियों के लिए बादाम दूध पीने के फायदे

बादाम दूध पीने के फायदे हड्डियों के लिए भी हासिल किए जा सकते हैं। बड़ों के साथ ही बच्चों को भी मजबूत हड्डियों के निर्माण के लिए विटामिन-डी और कैल्शियम की आवश्यकता होती है  बादाम के दूध में विटामिन-डी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है । ऐसे में माना जा सकता है कि बादाम के दूध का सेवन हड्डियों की  मजबूती प्रदान करने के साथ ही इनके विकास में मददगार हो सकता है।   

3. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए

बादाम का दूध प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान कर सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-डी और विटामिन-ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है । बता दें, विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है  इसके अलावा, विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं । इस आधार पर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बादाम दूध का सेवन लाभकारी हो सकता है।

4. आंखों के लिए बादाम दूध पीने के फायदे

अगर आंखों से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं, तो बादाम का दूध कारगर औषधि के रूप में काम कर सकता है। दरअसल, इसमें राइबोफ्लेविन के साथ ही विटामिन-ए और विटमिन-डी की मात्रा पाई जाती है ।राइबोफ्लेविन मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है (7)।

5. मांसपेशियों के लिए बादाम दूध के फायदे

मजबूत मांसपेशियों के लिए भी बादाम का दूध कारगर हो सकता है। बादाम के दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा मौजूद होती है  कैल्शियम मांसपेशियों को रिलैक्स कर सकता है और दर्द से आराम दे सकता है । वहीं, मैग्नीशियम मांसपेशियों की कार्य प्रणाली में सुधार कर ज्यादा देर तक कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है 

6. कैंसर से बचाव के लिए

बादाम के दूध का सेवन कैंसर की बीमारी से बचाने में कारगर हो सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं , इन्हीं में से एक है विटामिन-ई । बादाम के दूध में विटामिन-ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है और विटामिन-ई कैंसर की समस्या को दूर करने के लिए अच्छा एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला टोकोट्रिनोल (Tocotrienols) नाम का घटक कैंसर से बचाव का काम कर सकता है। साथ ही इसके एंटी-ट्यूमर गुण के कारण ये कैंसर को बढ़ाने वाले ट्यूमर को पनपने से भी राेकता है ।

7. वजन कम करने के लिए

वजन कम करने के लिए बादाम का दूध फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। 240 मिली बादाम दूध में मात्र 30 से 50 कैलोरी होती है, वहीं डेयरी मिल्क में 146 कैलोरी होती है। मतलब बादाम के दूध में डेयरी के दूध की अपेक्षा 65 से 80 प्रतिशत तक कम कैलोरी होती है और कम कैलोरी आपके वजन काे बढ़ने नहीं देती। दिनभर में दो से तीन बार डेयरी मिल्क की जगह बादाम दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे प्रतिदिन 348 कैलोरी को कम कर सकते हैं । इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला प्लांट प्रोटीन भी वजन को नियंत्रित रखने में कारगर हो सकता है 

8. रक्त में मौजूद शुगर के लिए

खाद्य पदार्थों में मौजुद शुगर डायबिटीज की समस्या को और जटिल बना सकती है। ऐसे में बादाम के दूध का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा पाई जाती है साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम कर सकता है 

9. अच्छे पाचन के लिए बादाम दूध पीने के फायदे

फाइबर युक्त बादाम का दूध पाचन को दुरुस्त रखने के लिए लाभदकारी हो सकता है  फाइबर पाचन तंत्र में सुधार कर कब्ज व अपच जैसी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इसके अलावा, फाइबर मल त्याग को आसान करता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं । ऐसे में पाचन संबंधित परेशानियों के घरेलू इलाज के तौर पर बादाम दूध को बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

10. अनिद्रा को दूर करने के लिए बादाम दूध के फायदे

नींद न आने की स्थिति को अनिद्रा कहते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बादाम का दूध आपके लिए प्रकृति का अच्छा उपहार हाे सकता है। बादाम दूध में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नामक यौगिक पाया जाता है, जो नींद न आने की समस्या को दूर करने में कारगर हो सकता है  शोध के अनुसार, ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) अनिद्रा जैसी स्थिति को दूर कर नींद के समय को बढ़ाने में मदद कर बेहतरीन नींद प्रदान करने में मदद करता है 

11. त्वचा के लिए

बादाम दूध त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसमें खास तौर से विटामिन-डी और विटामिन-ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है । विटामिन-डी त्वचा को यूवी सुरक्षा देने के साथ-साथ हानिकारक बैक्टीरिया से भी बचाता है। वहीं विटामिन-ई लिपिड पेरोक्सीडेशन यानी त्वचा की कोशिकाओं की क्षति की एक वजह के प्रभावों से बचाने के लिए त्वचा को एक सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं

12. बालों के लिए

बालों के लिए भी बादाम दूध के फायदे देखे जा सकते हैं। एक शोध में साफतौर से बताया गया है कि बादाम में पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन और टोकोफेरोल, बालों के विकास को बढ़ावा देने में जरूरी भूमिका निभा सकते हैं । वहीं, लेख में ऊपर पहले ही बताया जा चुका है कि बादाम का दूध बादाम से तैयार होता है। ऐसे में बालों के लिए बादाम दूध को गुणकारी कहना गलत नहीं होगा।


बादाम दूध के पौष्टिक तत्व 

बादाम दूध के इतने सब फायदे उसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से हैं। तो फिर जानते हैं कि आखिर बादाम दूध में वो कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए इतना फायदेमंद बनाते हैं (4)।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी96.54 ग्राम
ऊर्जा15 कैलोरी
प्रोटीन0.4 ग्राम
फैट0.96 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट1.31 ग्राम
फाइबर0.2 ग्राम
शुगर0.81 ग्राम
कैल्शियम184 मिलीग्राम
आयरन0.28 मिलीग्राम
मैग्नीशियम6 मिलीग्राम
फास्फोरस9 मिलीग्राम
पोटैशियम67 मिलीग्राम
सोडियम72 मिलीग्राम
जिंक0.06 मिलीग्राम
कॉपर0.02 मिलीग्राम
मैंगनीज0.04 मिलीग्राम
विटामिन-ई6.33 मिलीग्राम
टोकोफेरोल, बीटा0.12 मिलीग्राम
विटामिन-डी 31 यूजी
फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड0.08 ग्राम
फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड0.59 ग्राम
फैटी एसिड टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड0.24 ग्राम

स्क्रॉल करें

लेख में आगे जानेंगे कि घर पर बादाम दूध कैसे बनाएं।


Nutrients of Almond Milk

 All the benefits of almond milk are due to the nutrients present in it.  Then we know that what are the nutrients found in almond milk, which make it so beneficial for health (4).

 Nutrient Amount Per 100 g water96.54 g energy 15 caloriesprotein 0.4 g fat 0.96 g carbohydrate 1.31 g fiber 0.2 g sugar 0.81 g calcium 184 mg iron 0.28 mg magnesium 6 mg phosphorus 9 mg potassium 67 mg sodium 72 mg zinc 0.06 mg copper 0.02 mg manganese 0.04 mg vitamin-E6.33 mg 0.12 mg  mgVitamin-D 31 Eugafatty Acid Total Saturated0.08 gFatty Acid Total Monounsaturated0.59 gFatty Acid Total Polyunsaturated0.24 g

 scroll down

 Further in the article we will know how to make almond milk at home.


घर पर बादाम दूध कैसे बनाये?

जरूरी नहीं कि बादाम दूध को बाजार से ही खरीद कर लाएं। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यहां हम घर में बादाम दूध बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।

सामग्री:

  • 1 कप कच्चा बादाम
  • 2 कप पानी
  • आवश्यकतानुसार शहद या चीनी

बादाम दूध बनाने की विधि:

  • सबसे पहले बादाम को रात भर भिगो कर रखें।
  • अगले दिन भीगे हुए बादामों धो लें और छिलकों को अलग कर दें।
  • बादाम को ब्लेंडर में एक कप पानी के साथ डालकर कुछ मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • अब इसे अच्छी तरह छान कर रख लें, ताकि बादाम का दूध अच्छी तरह अलग हो जाए।
  • फिर दूसरे बर्तन में आप दूध को निकाल लें और मिठास के लिए स्वादानुसार शहद या चीनी मिला लें।
  • बादाम दूध उपयोग करने के लिए तैयार है।
  • बादाम दूध बनाने की विधि के बाद जानते हैं कि बादाम दूध का उपयोग कब, कैसे और कितनी मात्रा में कर सकते हैं।
How to make almond milk at home?

 It is not necessary to buy almond milk from the market itself.  It can be easily made at home also.  Here we are telling you an easy method of making almond milk at home.

 Material:

 1 cup raw almonds

 2 cups water

 honey or sugar as needed

 How to make Almond Milk:

 First of all, soak almonds overnight.

 Next day wash the soaked almonds and separate the skins.

 Put almonds in a blender with a cup of water and blend them well for a few minutes.

 Now filter it well, so that the almond milk separates well.

 Then in another vessel, take out the milk and add honey or sugar as per taste for sweetness.

 Almond milk is ready to use.

 After the method of making almond milk, we know when, how and in what quantity we can use almond milk.

Comments