क्या आप जानते हैं मोर को ही क्यों चुना गया राष्ट्रीय पक्षी(Do you know why peacock was chosen as the national bird).
मयूर परिवार में मोर एक नर है और मादा को मोरनी कहा जाता है। इनमें मोर आकार में अधिक बड़े और आकर्षक होते हैं। इसका शरीर चमकदार नीले रंग का होता है, जबकि मोरनी का शरीर ब्राउन रंग का होता है और उनके पास मोर के समान आकर्षक पूंछ नहीं होती। मोर की 200 लंबे-लंबे पंखों वाली शानदार पूंछ होती है, जिस पर नीले-लाल-सुनहरी रंग की आंख की तरह के चंद्राकार निशान होते हैं। ये अपनी पूंछ धनुषाकार में ऊपर की ओर फैलाकर नाचते हैं।
नाचते समय परों के मेहराब पर ये निशान बहुत अधिक मनमोहक लगते हैं। बारिश होने से पहले नर मोर नाचना आरंभ कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि मोरों को बारिश का पूर्वाभास हो जाता है और वे खुशी में नृत्य करते हैं। मोर कई बार मोरनी के साथ रोमांटिक नृत्य भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मोरनियां मोर के आकार, रंग और पूंछ की सुंदरता से बहुत आकर्षित होती हैं। मोर को गर्मी और प्यास बहुत सताती है, इसलिए नदी किनारे के क्षेत्रों में रहना इसे भाता है। मोर बहुविवाही हैं और एक समय में वे 6 मोरनियों के साथ
समूह बना कर रहते हैं। ये अकसर घनेरी झाड़ियों के बीच जमीन पर घोंसला बनाते हैं, जिन्हें ये पत्तियों और डंडियों से बनाते हैं। रात को ये घने पेड़ों की डालियों पर खड़े-खड़े ही सोते हैं।
मोरनी साल में जनवरी से अक्टूबर के बीच अंडे देती है। एक बार में वह 3 से 5 अंडे देती है। अंडा सेने और बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी अकेले मोरनी की ही होती है। अंडे से चूजे निकलने में 25 से 30 दिन लगते हैं। बचपन में नर और मादा मोर की पहचान मुश्किल होती है। एक साल का होने के बाद ही नर की पूंछ लंबी होने लगती है। मोर के बच्चों के थोड़ा बड़े होने पर उनके सिर पर कलगी आती है। एक मोर औसतन 20 साल जिंदा रहते हैं।
In the peacock family, a peacock is a male and a female is called a peacock. In these, peacocks are larger and attractive in size. Its body is bright blue in color, while the peacock has a brown body and does not have the attractive tail like the peacock. The peacock has a magnificent tail with 200 long feathers, which have crescent-shaped markings like blue-reddish-golden eyes. They dance by spreading their tail upwards in the arch.
While dancing, these marks on the arches of the feathers look very attractive. Male peacocks start dancing before it rains. It is believed that peacocks foreshadow the rain and dance in joy. Peacocks also sometimes perform romantic dances with peacocks. It is believed that peacocks are attracted by the size, color and beauty of the tail. The peacock suffers a lot from heat and thirst, so it likes to live in the areas along the river banks. Peacocks are polygamous and with 6 peacocks at a time
Live in groups. They often nest on the ground among dense bushes, which they build with leaves and sticks. At night, they sleep standing on the branches of dense trees.
Peacock lays eggs in a year between January and October. She lays 3 to 5 eggs at a time. The peacock alone is responsible for hatching eggs and raising children. It takes 25 to 30 days for chicks to hatch from eggs. Male and female peacocks are difficult to identify in childhood. Only after one year of age, the male's tail starts getting longer. When the peacock children grow up a little, their head becomes crest. A peacock lives an average of 20 years.
Comments
Post a Comment
Thanks