सेब के फायदे और सेब खाने का सही समय. (Benefits of Apple)
सेब सबसे ज्यादा लोकप्रिय, स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों में से एक है। इस लाल रंग के फल से अनेक लाभ और रहस्य जुड़े हुए हैं। सेब का मीठा और रसदार स्वाद बुहत पसंद किया जाता है।
सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है. अपने बेहतरीन गुणों के कारण इसे जादुई फल भी कहा जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है.सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं. हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता हैं
Apple is one of the most popular, delicious and nutritious fruits. Many benefits and secrets are associated with this red colored fruit. The sweet and juicy taste of apples is very much liked.
Apple is the most consumed fruit in the world. Due to its excellent properties, it is also called a magical fruit. It contains sufficient amount of anti-oxidants and apple is the most consumed fruit in the world. Beneficial fibers like pectin are found in apples. Eating an apple every day reduces the risk of cancer, hypertension, diabetes and heart diseases.
सेब के फायदे
1. वजन कम -:करने में मदद करे सेब पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड (एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट) और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में एंटी-ओबेसिटी गुणों की तरह काम करते हैं। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं,
2. कैंसर -:शोध में पाया गया है कि कैंसर से लड़ने में भी सेब खाने के फायदे देखे गए हैं। सेब के गुण आपको एक नहीं, बल्कि कई तरह के कैंसर से बचा सकते हैं। इनमें प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में डिटॉक्सिफाइंग एंजाइम को बढ़ाने का काम करते हैं।
3. मधुमेह -:जैसे सेब के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ा कर मधुमेह को कम करने में मदद कर सकता है
4.सफेद दांत -:आपको सेहत के लिए सेब की जानकारी तो होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि सेब के गुण आपके दांतों को सफेद करने में भी मदद कर सकते हैं। सेब में मैलिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक रूप से दांतों को सफेद करने का काम कर सकता है
5.आंत के लिए-:आंतों के लिए वो खाद्य पदार्थ अच्छे माने जाते हैं, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। आंत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि शरीर में डाइटरी फाइबर की कमी से इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम आंत में होने वाली समस्या जैसे पेट दर्द, कब्ज व दस्त हो सकते हैं जैसा कि सेब की जानकारी में हम आपको बता चुके हैं कि सेब डाइटरी फाइबर (Dietary Fibers) से भरपूर होता है, तो ऐसे में सेब खाने के फायदे काम कर सकते हैं सेब की यह खासियत है कि यह दस्त या डायरिया और कब्ज दोनो के लिए ही फायदेमंद हो सकता है ।
6.लिवर के लिए-:सेब खाने के फायदे की बात करें, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर आपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का प्रवाह बढ़ाते हैं यही वजह है कि सुबह उठ कर एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपके लिवर को साफ करने में मदद मिलती है ।
7.हड्डियों के लिए -:हड्डियों के लिए कैल्शियम और फास्फोरस दो बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। हड्डियों को बनाने में इन दोनों तत्वों की अहम भूमिका होती है। इन दोनों पोषक तत्वों की पूर्ति से ऑस्टियोपोरोसिस को ठीक किया जा सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी स्थिति है, जो हड्डियों को कमजोर करती है, जिससे हड्डियां आसानी से टूट सकती हैं ऐसे में, सेब खाने के फायदे हो सकते है क्योंकि इसमें कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
8.विटामिन-सी का स्रोत-:शरीर के लिए विटामिन-सी के कई लाभ हैं। यह घावों को भरने में मदद करता है, दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है और आयरन को शरीर में अवशोषित (Absorb) होने में मदद करता है। इसके साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाता है।
सेब के नुकसान
सेब का सेवन वैसे तो सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से आपको सेब के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कई लोगों को कुछ फलों के पराग से भी एलर्जी हो सकती है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में पोलेन एलर्जी कहा जाता है। कई लोगों को सेब का अधिक सेवन करने से एलर्जी हो जाती है, जिसके लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं।
- गले में सूजन
- ओरल एलर्जी सिंड्रोम
- तीव्रग्राहिता – चेहरे पर सूजन लक्षण फल को खाने के दो घंटे बाद दिखना शुरू हो जाते हैं, जो कुछ इस प्रकार हो सकते हैं
- सांस लेने में तकलीफ
- आंखों के आसपास, चेहरे, जीभ और होंठों में सूजन
- मुंह, गले, चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में खुजली
- चक्कर आना या बेहोशी
- नाक से पानी आना या नाक बंद होना
- पेट में ऐंठन, दस्त, मतली या उल्टी
- कम रक्तचाप, पेट में ऐंठन, दस्त, मतली या उल्टी
नोट: अगर आप सेब के नुकसान को महसूस करते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें अंत में इस लेख का निष्कर्ष यह है कि जहां एक तरफ सेब के गुण आपके लिए फायदेमंद हैं, वहीं दूसरी तरफ नियंत्रित रूप से उपयोग न करने पर आपको सेब के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप सेब के लाभ और नुकसान अच्छी तरह समझ गए होंगे ।
Comments
Post a Comment
Thanks