चेरी के फायदे और नुकसान - चेरी के फायदे और दुष्प्रभाव {Benefits and harms of cherries - benefits and side effects of cherries}
लाल रंग का दिखने वाला फल चेरी गुणों की खान हैं। यह सेहत के लिए लाभकारी होता हैं, इसलिए हर रोज चेरी का प्रयोग करना चाहिए। चेरी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को कई सारे रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
The red-looking fruit is a mine of cherries. It is beneficial for health, so cherries should be used everyday. Cherries are rich in carbohydrates, vitamins A, B and C, beta carotene, calcium, iron, potassium, phosphorus, which help our health to fight against many diseases.
चेरी के फ़ायदे
चेरी के फायदे इम्यूनिटी बढ़ाने में –
आप अपनी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने के लिए चेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेरी में विटमिन ए, थायमीन, विटमिन बी6 और मैगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम जैसे खनिज पदार्थ होते हैं। ये सभी घटक शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। इनकी मौजूदगी शरीर की इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। यह घटक शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान जैसे कि कैंसर, हृदय रोग और अन्य सामान्य बीमारियों से बचाते हैं। चेरी का सेवन करने से सर्दी, बुखार, खांसी और वायरल संक्रमण को दूर रखने में मदद मिलती है। यदि आप भी अपनी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो चेरी का उपभोग कर सकते हैं।
चेरी के लाभ हृदय स्वास्थ्य के लिए-
एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मौजूदगी के कारण चेरी ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण चेरी दिल के लिए और भी अधिक लाभकारी हो जाता है। क्योंकि पोटेशियम उच्च रक्तचाप संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा चेरी में मैगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस आदि खनिज भी पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को सख्त होने से रोकते हैं, कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत करते हैं। आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए चेरी का सेवन कर सकते हैं।
चेरी खाने के फायदे आंखों को स्वस्थ बनाये -
चेरी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, विटामिन ए आंखों की रोशनी में सुधार करता है। इसके अलावा चेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) भी होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से आंखों की रक्षा करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा आंखों को स्वस्थ रखने वाले लगभग सभी विटामिन और खनिज तत्व चेरी में पाए जाते हैं। चेरी का सेवन आँखों में होने वाली समस्या जैसे आँखों में सूखेपन, आँखों में सूजन और आँखों के संक्रमण से रक्षा करने में भी मदद करता हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित रूप से चेरी का सेवन करना चाहिए। यह आंखों को स्वस्थ रखने और देखने की क्षमता को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।
चेरी का लाभ करें वजन कम –
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए चेरी खाना फायदेमंद हो सकता हैं। क्योंकि चेरी में कोलेस्ट्रॉल बहुत ही कम मात्रा में होता है। नियमित रूप से चेरी का सेवन करने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करता है। चेरी में मौजूद पोषक तत्व आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं और आपकी पूर्णता की भावना को बढ़ाते हैं। आप चेरी का जूस बना कर भी इसका सेवन कर सकते है। यह चयापचय को बढ़ावा देता है, जिससे मिलने वाली ऊर्जा शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी या वसा का उपयोग करती है। परिणाम स्वरूप शरीर से चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
चेरी के लाभ पेट स्वस्थ रखे –
ऐसा माना जाता है कि ख़राब पेट ही सभी बिमारियों का कारण होता हैं इसलिए अपने पेट को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी होता हैं। पेट में होने वाली समस्या जैसे कब्ज और गैस आदि को ठीक करने में चेरी बहुत ही फायदेमंद होती है।
चेरी खाने के नुकसान – स्वास्थ्य के लिए चेरी खाने से किसी प्रकार के नुकसान नहीं होते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसकी कुछ मात्रा में अधिक फाइबर होता है। तो यदि आप बहुत उच्च फाइबर आहार खाते है तो इससे आपको उल्टी, मतली, गैस, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपको चेरी से एलर्जी है तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह से चेरी खाने के फायदे अधिक और नुकसान कम हैं। इसलिए आप सावधानी के साथ चेरी फल का सेवन कर सकते हैं।
Disadvantages of eating cherries - There is no harm in eating cherries for health. But consuming cherries in excess can be harmful. It has high fiber content in some quantity. So if you eat a very high fiber diet then it can lead to problems like vomiting, nausea, gas, bloating and diarrhea. If you are allergic to cherries then you should avoid consuming it. In this way the benefits of eating cherries are more and the disadvantages are less. Therefore, you can consume cherry fruit with caution.
Comments
Post a Comment
Thanks